Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत :सुखीढाग में फिर शुरू हुआ गुलदार का आतंक लोहाघाट के स्कूटी सवार दंपति पर किया हमला

Laxman Singh Bisht

Tue, May 7, 2024
सुखीढाग में फिर शुरू हुआ गुलदार का आतंक लोहाघाट के स्कूटी सवार दंपति पर किया हमला टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग मे गुलदार एक बार फिर से सक्रिय हो गया है आज सुबह गुलदार ने स्कूटी सवार दंपति पर हमला कर दिया। स्कूटी सवार रमेश चंद्र पुत्र कैलाश चंद्र ( 48) वर्ष निवासी ग्राम सुई लोहाघाट अपनी पत्नी सरीता (40 )के साथ स्कूटी में सवार होकर टनकपुर से लोहाघाट की और आ रहे थे। जानकारी के अनुसार सूखींढाग के पास गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे किसी तरह बच गए। जिसके बाद घायल दंपति टनकपुर अस्पताल पहुंचे। जहा उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉ. आफताब आलम और उॉ.उमर ने बताया कि घायल रमेश चंद्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मालूम हो गुलदार ने पिछले वर्ष इस मार्ग में काफी आतंक मचाया था तथा कई दो पहिया वाहन चालकों को घायल कर दिया था गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने स्पेशलिस्ट टीम भी मंगाई लेकिन गुलदार टीम के हफ्ते नहीं चढ़ सका जिसके बाद कई महीनो तक गुलदार की सक्रियता बंद हो गई थी लेकिन एक बार फिर से गुलदार ने दस्तक दे दी है वही वन विभाग ने लोगों से दो पहिया वाहन मेंअंधेरे में सफर न करने की अपील की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें