Tuesday 14th of April 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:पिकअप स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवती की मौत एक गंभीर रूप से घायल

लोहाघाट में योग की अलख जगा रही है योग अनुदेशिका सोनिया आर्या

दून:प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का किया उद्घाटन किया

चंपावत:डीएम ने रात में किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

लोहाघाट: मीना बाजार क्षेत्र से 13 बोतल मैकडवल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:पिकअप स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवती की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

पिकअप स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवती की मौत एक गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में जहां एक युवती की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। भाकड़ा नदी पुल के पास स्कूटी और पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। आज 14 अप्रैल दोपहर को ड 112 पर हादसे की सूचना मिलने पर अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच भीषण भिड़ंत मे स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20), पुत्री भूपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घायल युवती नेहा जोशी 20 वर्ष निवासी लामाचौड़, की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।युवती की मौत से जहां उसके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

जरूरी खबरें