Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: हल्द्वानी:एसएसपी नैनीताल ने दुर्घटना में मारे गए युवक के पिता की तहरीर ना लिखने पर संबंधित एएसआई को किया निलंबित 10 महीने तक थाने में दौड़ाती रही थी पुलिस

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 6, 2025
एसएसपी नैनीताल ने दुर्घटना में मारे गए युवक के पिता की तहरीर ना लिखने पर संबंधित एएसआई को किया निलंबित 10 महीने तक थाने में दौड़ाती रही थी पुलिस एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हैं एसएसपी ने थाना भीमताल में एक अभियोग में दरोगा रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया है. साथ ही चौकी ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी में तैनात अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र मेहरा को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने निलंबित किया है साथ ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद के अन्य सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी को कड़े निर्देश दिए हैं वे थाने में आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. उनके द्वारा दी गई शिकायतों पर किसी भी प्रकार का टालमटोल ना करते हुए त्वरित कार्रवाई करें और मामलों में अभियोग पंजीकृत करें एसएसपी मीणा ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी शिकायतकर्ता के मामले में लापरवाही या विलंब ना किया जाए वरना सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने अपने कार्यों में लापरवाही बरतने पर इसी सप्ताह 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि चौकी ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी में तैनात अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र मेहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है यह कार्रवाई आवेदक दिलीप सिंह अधिकारी निवासी हल्द्वानी की शिकायत पर की गई है उन्होंने बताया कि आवेदक दिलीप सिंह अधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके बेटे के साथ घटित दुर्घटना के शिकायती पत्र पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया उक्त मामले में अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र मेहरा की लापरवाही पाई गई जिसके कारण यह कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित किया गया है मालूम हो यह वही मामला है जिसमें दिलीप सिंह अधिकारी के रामपुर रोड में हुई दुर्घटना में मारे गए उनके पुत्र के मामले में तहरीर नहीं लिखी गई थी और 10 महीने तक पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने के चक्कर कटवाये थे इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है अब एसएसपी के द्वारा भी कार्यवाही की गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें