Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:थुवा मेहरा में आग लगने से मकान हुआ खाक सिलेंडर के धमाके से मची अफरा तफरी

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
थुवा मेहरा में आग लगने से मकान हुआ खाक सिलेंडर के धमाके से मची अफरा तफरी सोमवार को लोहाघाट ब्लॉक के थुवा मेहरा गांव मे आग लगने से मकान जलकर खाक हो गया है मकान के भीतर रखे गैस सिलेंडर के फटने से हुए धमाके से अफरा तफरी मच गई लोहाघाट से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों ने कई घंटे की कड़ी में मस्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन घर के समान को नहीं बचाया जा सका ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया सोमवार को दोपहर 12:00 बजे के लगभग ग्रामीण प्रकाश राम के मकान में एकाएक आग लग गई उन्होंने बताया उस वक्त गृह स्वामी अपने खेतों में कार्य करने गए हुए थे और आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया उन्होंने बताया आग लगने की सूचना आपदा व दमकल विभाग को दी गई वहीं सूचना पर लोहाघाट से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया सड़क से मकान करीब 400 मीटर दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड का वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया जिस कारण दमकल कर्मीयो और ग्रामीणों ने करीब 50 मीटर दूर नोले और गधेरे से पानी ढोकर आंग पर काबू पाया उन्होंने बताया लकड़ी और टिन के मकान में आग लगने के बाद घर के भीतर रखें गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ आग लगने से गृह स्वामी का पूरा सामान जलकर राख हो गया है वही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है आग बुझाने में राहुल ,आकाश, मनीष ,सावित्री देवी विमला देवी, रोहित सहित कई ग्रामीण के द्वारा सहयोग किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें