Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: रुद्रपुर:मेयर नहीं चौकीदार बनकर करूंगा जनता की सेवाः विकास शर्मा 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 21, 2025
मेयर नहीं चौकीदार बनकर करूंगा जनता की सेवाः विकास शर्मा रूद्रपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 फुलसुंगा में दक्ष चौक पर आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास की सोच सिर्फ भाजपा के पास है। कांग्रेस केवल झूठ और अफवाहों की राजनीति करती है। हर बार झूठ का सहारा लेकर चुनाव में उतरने वाली कांग्रेस को पहले भी जनता ने सबक सिखाया था अब एक बार फिर जनता इन्हें सबक सिखाकर इनका सफाया करेगी। मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा भाजपा की नीतियां स्पष्ट और जनहितैषी हैं। कांग्रेस केवल झूठ और प्रपंच रचकर जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का डर दिखाकर लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काने का काम किया जा रहा है, जबकि सीएम धामी से उनकी खुद बात हुयी है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कोई ऐसा काम नहीं होने देंगे जो जनभावनाओं के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है और इस विकास विरोधी मानसिकता का जनता 23 जनवरी को बदला लेगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हमने रूद्रपुर के विकास का जो रोड मैप तैयार किया है वह रूद्रपुर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने का हैं शर्मा ने कहा में मेयर नहीं चौकीदार बनकर  रुद्रपुर की जनता की सेवा करना चाहता हूं

विज्ञापन

जरूरी खबरें