Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर व पूर्णागिरि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, भंडारों व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

चंपावत:पी यू सी प्रमाणपत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: जिला पूर्ति अधिकारी

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजीव कुमार चौहान की तैनाती।

टनकपुर:मेले की भीड़ में बिछड़ी बच्चियों को चम्पावत पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से लोगों के फुके विद्युत उपकरण भारी नुकसान। विद्युत विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।

: लोहाघाट:बर्दाखान में युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान बनाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, May 2, 2024
बर्दाखान में युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान बनाने की करी मांग बारकोट ब्लॉक के बरदाखान के युवा लंबे समय से खेल मैदान की कमी से जूझ रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से लंबे समय से खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता छोटू जोशी व युवाओं ने कहा उनकी समस्याएं न तो कोई देख रहा है और न कोई सुन नही रहा है उनके खेलने व दौड़ने के लिए फील्ड तक नहीं हैं उन्होंने कहा क्षेत्र के युवा फौज में भर्ती होने की तैयारी करते हैं और उन्हे दौड़ने के लिऐ लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम जाना पड़ता हैं या सड़कों मे दौड़ना पड़ता हैं जिसमे उन्हे गाड़ियों का खतरा बना रहता हैं तथा तैयारी भी ठीक से नहीं हो पाती है। छोटू जोशी ने कहा बरदाखान में युवा छोटे से पथरीले खेत में खेलते है और तैयारी करते हैं जिसमें गिरने से कई युवा चोटिल हो चुके हैं छोटू जोशी व युवाओं ने सरकार व प्रशासन से बर्दाखान में युवाओं के लिए जल्द फील्ड निर्माण की मांग करी है ताकि युवाओं को दौड़ने के लिए लोहाघाट न जाना पड़े और उनकी तैयारी भी अच्छी से हो सके उन्होने कहा यहां खेलने के लिऐ बड़ी दूर दूर से नवयुवक आते हैं पर फिल्ड न होने से उन्हें मायूसी हाथ लगती है जिस कारण युवाओं में गहरी नाराजगी है। युवाओं ने कहा सरकार एक तरफ युवाओं से खेलों में अपना कैरियर बनाने की बात करती है दूसरी ओर उन्हें फील्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं देती है फील्ड बनाने की मांग करने में छोटू जोशी , देवेश, हिमांशु, सुभाष,नवल,पंकज, धीरज, राहुल, पवन, ललित, दीपक, रोहित, गौरव प्रदीप, सुमित, गोपी , रितिक ,विपिन, कमल आदि युवा शामिल रहे

जरूरी खबरें