Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:सिंगदा मे घायल गुलदार की मौत सड़क किनारे पड़ा था घायल/ वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
सिंगदा मे घायल गुलदार की मौत   चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से सिंगदा गांव को जाने वाली सड़क में शनिवार सुबह ग्रामीणों को घायल अवस्था में एक गुलदार सड़क किनारे बैठा हुआ नजर आया अचानक गुलदार को सड़क में बैठे देख आने जाने वाले ग्रामीण दहशत में आ गए पर ग्रामीणों को देख भी गुलदार सड़क से नहीं उठा तो ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाया गया ग्रामीणों ने बताया हल्ला मचाने के बाद गुलदार सड़क से उठकर धीरे-धीरे नीचे खेतों में जाकर बैठ गया ग्रामीणों ने बताया गुलदार ठीक से चल तक नहीं पा रहा था ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को गुलदार की सूचना दी गई वही सूचना पर काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुचे रेंजर जोशी ने बताया गुलदार घायल था उसकी कमर में गंभीर चोटे लगी हुई थी जिस कारण उसे चलने में दिक्कत हो रही है रेंजर जोशी ने बताया गुलदार का रेस्क्यू किया गया तथा मौके पर ही पशु चिकित्सकों के द्वारा गुलदार का उपचार किया गया लेकिन उपचार के दौरान गुलदार की मौत हो गई रेंजर जोशी ने बताया छीड़ा लीसा डिपो में गुलदार का चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के कारणों का पता चल पाएगा उन्होंने बताया डिपो में ही गुलदार का अंतिम संस्कार किया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें