: लोहाघाट:सिक्ख श्रद्धालु व बाराती बबाल में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 9, 2024सिक्ख श्रद्धालु व बाराती बबाल में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
[caption id="attachment_20842" align="alignnone" width="300"]
शनिवार को गदरपुर से रीठा साहिब गुरुद्वारा जा रहे सिक्ख श्रद्धालुओं व बारातीयों के बीच रीठा साहिब सड़क में जोसुयरा के पास हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने रविवार को एक दूसरे के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी है तथा एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं दोनों पक्षों की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है सिख श्रद्धालुओं की ओर से गौरव कंबोज निवासी गदरपुर ने तहरीर में बताया वह रीठा साहिब गुरुद्वारा जा रहे थे तभी पीछे से आ रही टाटा नेक्सोंन कार uk04 एएच0006 ने उन्हें ओवरटेक कर कार बीच सड़क में खड़ी कर दी[/caption]
तथा बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई तथा इन लोगों के द्वारा अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया गया जिसके बाद हम लोग वहां से चले गए लेकिन हमारे साथी पप्पू का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था तो मोबाइल लेने के लिए रंजीत और पप्पू वापस मौके पर गए तो कार सवार व उनके साथियों ने मिलकर दोनों को जमकर पीटा मारपीट की सूचना पर प्रिंस व आकाश और अन्य लोग मौके पर गए तो इन लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया तथा उनकी बुलेट मोटरसाइकिल व प्रिंस को खाई में धकेल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद हम लोग जान बचाकर भागे तथा पुलिस को सूचना दी वहीं विपक्षी जीवन सिंह निवासी जेती( अल्मोड़ा) ने लोहाघाट थाने में अज्ञात सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया वे लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र की बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी जोसुडा के पास सिक्ख श्रद्धालुओं से पास लेने के चक्कर में उनसे बहस हो गई जीवन सिंह ने बताया इतने में ही 10 से 15 बाइक सवार सिक्ख श्रद्धालुओं ने लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया तथा उनकी कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया हमले में उन लोगों को काफी चोटे लगी हैं तथा उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया वही लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ चेतन रावत ने बताया सिक्ख श्रद्धालुओं की तहरीर पर
अज्ञात बारातियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 427 ,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जीवन सिंह की तहरीर पर अज्ञात सिक्ख श्रद्धालुओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 427 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मारपीट में गायब हुए सभी वाहनों को बरामद कर लिया गया है मामले की जांच जारी है वहीं बवाल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है तथा बाहरी जिलों से पुलिस फोर्स को जिले के विभिन्न स्थानों में तैनात कर दिया गया है मालूम हो शनिवार को हुई इस मारपीट में 15 से 20 लोग घायल हो गए थे तथा कई वाहन टूट फूट गए थे फिलहाल इस मामले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है वही लोगो ने इस घटना की निन्दा करते हुए पुलिस से एसी घटनाओं में सख्ती से रोक लगाने की मांग की है उन्होंने कहा इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र का नाम खराब होता है