Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:रोसाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वन विभाग ने ग्रामीणों को बनाग्नि के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 3, 2025
रोसाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वन विभाग ने ग्रामीणों को बनाग्नि के प्रति किया जागरूक लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत रोसाल क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज सोमवार दोपहर को वन क्षेत्राधिकारी लोहाघाट दीप जोशी के द्वारा भागवत कथा में आई क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता को बनाग्नि के प्रति जागरूक किया गया वन क्षेत्राधिकारी जोशी के द्वारा लोगों को घास के लालच में जंगलों में आग न लगाने ,पेड़ पौधों को न काटने तथा पर्यावरण को बचाने के बारे में जागरूक किया साथ ही उन्होंने जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग के द्वारा स्थापित किए जाने वाले क्रू सेंटरों में देने तथा आग बुझाने में बन कर्मियों की मदद करने तथा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की ताकि पर्यावरण बचा रहे और हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक शुद्ध वातावरण दे सके साथ ही उन्होंने मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण के बारे में भी लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा जंगलों से ही मानव व जीव जंतुओं का जीवन है वहीं लोगों के द्वारा भी जंगलों को बचाने का संकल्प लिया गया

जरूरी खबरें