Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:कोटअमोड़ी के बगेला में मंदिर से घंटियां चोरी /पहाड़ के मंदिरों में बढ़ने लगी चोरी की घटनाएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 30, 2025
कोट अमोड़ी के बगेला में मंदिर से घंटियां हुई चोरी पहाड़ के मंदिरों में बढ़ने लगी चोरी की घटनाएं चंपावत जिले के मंदिरों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के बगेला गांव में मंदिर से करीब 5 से अधिक बड़ी बड़ी घंटियां चोरी हुई है। जिसके बाद अब गांव में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बुधवार को ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव ने प्रसिद्ध एड़ी त्यूंदर देवता के मंदिर से बड़ी बड़ी घंटियां चोरियां हो गई है। बताया का चोरों ने अब गांव की ओर एकांत में बने मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रामीण लक्ष्मीदत्त भट्ट, प्रकाश भट्ट, पुष्कर भट्ट, जोग दत्त भट्ट, हेम चंद्र भट्ट सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यह देव भूमि है जिसने भी मंदिर से घंटियां चुराई है वह खुद मंदिर में पहुंचाएगा।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें