Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत में इंडो नेपाल वाइल्ड लाइफ बैठक का आयोजन दोनों देश के अधिकारी रहे मौजूद लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 24, 2025
इंडो नेपाल वाइल्ड लाइफ बैठक का आयोजन दोनों देश के अधिकारी रहे मौजूद लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय चंपावत  के वन विभाग सभागार में शुक्रवार को इंडो नेपाल वाइल्ड लाइफ के संबंध में मित्र राष्ट नेपाल और भारत के चंपावत वन विभाग के अधिकारियों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। डीएफओ चंपावत नवीन पंत की अध्यक्षता ने इंडो नेपाल भारत वाइडलाइफ के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व मित्र राष्ट नेपाल से आए हुए सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान वन एवं वातावरण मंत्रालय कंचनपुर नेपाल सरकार के चीफ हेमराज बिष्ट ने शारदा महाकाली नदी के साज सज्जा, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में और सीमा पार मानव वन्य जीव संघर्षों अवैध शिकार तस्करी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नेपाल से आए हुए अधिकारियों ने अपने अपने विचार साझा किए। वन्य जीवों के संबंध में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करते हुए कार्य कैसे किया जा सके उसको लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मित्र राष्ट्र नेपाल से आए हुए अधिकारियों में डीएफओ भीम प्रसाद,राम विचारी, राजू घिमिरे, लव बहादुर बिष्ट,श्रीराम घिमिरे, संतोष पौंडोल, ललिता जोशी, हरिप्रिया साही चंद, देवकी पांडे, रविन्द्र बहादुर कुंवर, चंपावत डिविजन के महानंद जोशी, गोविंद सिंह चौहान, हिमालय सिंह टोलिया, राजेश कुमार जोशी, दीप चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, गुलजार हुसैन, कैलाश चंद्र गुणवंत, दिनेश चंद्र जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें