Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: लोहाघाट:जबरन ग्रोथ सेंटर खाली करवाने पर लोह शिल्पियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी एसडीएम को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 2, 2024
जबरन ग्रोथ सेंटर खाली करवाने पर लोह शिल्पियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी एसडीएम को दिया ज्ञापन खंड विकास अधिकारी लोहाघाट के द्वारा प्रगति आजीविका ग्राम संगठन रायकोट कुंवर को 3 जुलाई तक लोहाघाट का ग्रोथ सेंटर खाली करने के निर्देश दिए हैं खंड विकास अधिकारी के आदेश पर ग्रोथ सेंटर में कार्य करने वाली महिला लोह शिल्पी भड़क गई लोह शिल्पियों ने मंगलवार को संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया अगर प्रशासन 3 जुलाई को बलपूर्वक उनसे ग्रोथ सेंटर को खाली करवाता है तो संगठन के सभी लोह शिल्पी ग्रोथ सेंटर के बाहर मय सामान सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी लोह शिल्पियों ने कहा वह प्रशासन को अपनी रोजी-रोटी से खिलवाड़ नहीं करने देंगे प्रशासन साजिश के तहत उनसे ग्रोथ सेंटर खाली करवा रहा है महिला लोह शिल्पियों ने कहा प्रशासन उन लोगों का कसूर बताएं कि उनसे ग्रोथ सेंटर क्यों खाली करवाया जा रहा है उन लोगों की गलती क्या है महिला लोह शिल्पियों ने कहा वह अंतिम सांस तक इस लड़ाई को लड़ेंगी मालूम हो बीडीओ के आदेश से भड़के लोह शिल्पियों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया था  इस समय प्रशासन और लोह शिल्पियों के बीच तनातनी चली हुई है जिस कारण पिछले 5 वर्षों से शानदार ढंग से संचालित हो रहा ग्रोथ सेंटर डगमगा गया है फिलहाल लोह शिल्पी अपनी लड़ाई लरने को तैयार है

विज्ञापन

जरूरी खबरें