Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बाराकोट:मात्र आधे घंटे की बारिश रोड को बना दिया रौखड़

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
मात्र आधे घंटे की बारिश रोड को बना दिया रौखड़ बाराकोट, रविवार 26 में 2024 की शाम को आई मूसलाधार बारिश ने मात्र आधे घंटे में लड़ीधूरा मंदिर मोटर मार्ग को पूरी तरह रौखड़ में परिवर्तित कर दिया। मां लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया इस नुकसान का प्रमुख कारण अक्टूबर 2021 में आई भीषण आपदा में गिरे हुए मलवे से नालियों एवं कलवटों का बंद होना है। जोशी ने कहा असल में विगत 3 वर्षों से विभाग द्वारा इस मोटर मार्ग की घोर अनदेखी की गई है। आपदा मद में करोड़ों रुपए का बजट आने के बाद भी अक्टूबर 2021 में गिरी हुई दीवार अब तक निर्मित नहीं की गई है। वर्तमान में यह क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। जोशी ने कहा मेरा विभागीय अधिकारियों से करबद्ध निवेदन है कि अभिलंब संज्ञान लेते हुए इस मोटर मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाए, बंद पड़ी हुई नालियों एवं कलवटों को खोला जाए ताकि भविष्य में होने वाली बरसात से मोटर मार्ग को और अधिक नुकसान ना हो तथा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी संभावित दुर्घटनाओं से बचाए जा सके।इस मोटर मार्ग पर किए गए डामरीकरण की गुणवत्ता पर तद्समय ही सवाल उठाए गए थे, जिन्हें विभागीय अधिकारियों द्वारा 2 वर्ष तक ठेकेदार की पूर्ण जिम्मेदारी होने का हवाला देते हुए नकार दिया गया था

विज्ञापन

जरूरी खबरें