Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की पत्रकारों को बड़ी सौगात गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत

चंपावत:गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

चंपावत:महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सुनीं 17 शिकायतें

लोहाघाट:विद्युत विभाग का वसूली अभियान शुरू समय पर बिल न देने पर काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन।

सीएम धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

: लोहाघाट विधायक के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से न्यायमूर्ति ने खुद को किया अलग चीफ जस्टिस की ओर से अब मामला दूसरी बेंच को सुनवाई के लिए भेजा जाएगा लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी रहे पूरन सिंह फर्त्याल ने कांग्रेस विधायक अधिकारी के निर्वाचन को दी है चुनौती

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
विधायक के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से न्यायमूर्ति ने खुद को किया अलग चीफ जस्टिस की ओर से अब मामला दूसरी बेंच को सुनवाई के लिए भेजा जाएगा लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी रहे पूरन सिंह फर्त्याल ने कांग्रेस विधायक अधिकारी के निर्वाचन को दी है चुनौती नैनीताल हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति रविंद्र मैठानी की एकल पीठ ने लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है लोहाघाट विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी रहे विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधायक अधिकारी के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी अब जस्टिस मैठानी के सुनवाई से अलग होने के बाद मुख्य न्यायाधीश की ओर से दूसरी बेंच को मामला सुनने के लिए भेजा जाएगा मालूम हो लोहाघाट के पूर्व विधायक फर्त्याल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि विधायक अधिकारी ने नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया है लिहाजा उनके निर्वाचनको रद्द किया जाए पिछले साल विधायक अधिकारी ने हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए फर्त्याल के आरोपी को बेबुनियाद बताते हुए याचिका को सुनवाई योग्य न बताते हुए खारिज करने की मांग की थी हाईकोर्ट ने विधायक अधिकारी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था हाई कोर्ट के आदेश को बिधायक अधिकारी ने विशेष अनुमति याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी तो सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी फिर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली संयुक्त पीठ ने अधिकारी की याचिका खारिज कर दी थी इसके बाद से इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी थी अब जस्टिस मैंठानी ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है

जरूरी खबरें