Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: काशीपुर:भ्रूण मिलने से मचा हड़कम्प एंबुलेंस चालक ने कुत्ते के मुंह से छुड़ाया भ्रूण को 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 26, 2024
भ्रूण मिलने से मचा हड़कम्प एंबुलेंस चालक ने कुत्ते के मुंह से छुड़ाया भ्रूण को काशीपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े के भ्रूण को कूड़े के ढेर में फेंक दिया, जिसे एक कुत्ता घसीट कर ले जाया जा रहा था। मौके पर मौजूद युवक ने भ्रूण को कुत्ते से छुड़ाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। काशीपुर में आज एम्बुलेंस चालक नसीम एक शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया था। इसी दौरान नसीम की नजर वहां घूम रहे एक कुत्ते पर पड़ी जोकि एक भ्रूण को लेकर घूम रहा था। नसीम ने जैसे तैसे कर कुत्ते से उस भ्रूण को छुड़ाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। नसीम ने बताया कि फिलहाल भ्रूण को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के मुताबिक नवजात के भ्रूण को डीएनए के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मालूम काशीपुर में इससे पहले भी भ्रूण और नवजात शिशु झाड़ियों में मिल चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें