Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: कुंवर प्रणव चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में की फायरिंग कई राउंड चली गोलियां वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 26, 2025
कुंवर प्रणव चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में की फायरिंग कई राउंड चली गोलियां भाजपा नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच तनातनी का दौर रविवार को भी जारी रहा। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक के रूडकी स्थित दफ्तर पर पहुंच गए, जहां विधायक समर्थकों और प्रणव सिंह समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद प्रणव सिंह की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को संभाला। इससे पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी और तनातनी हो चुकी है।इससे पहले विधायक उमेश कुमार ने कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन को खुली चुनैती दी और जहां मर्जी आकर देख लेने का चैलेंज किया था और चर्चा है कि वह कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन के घर भी गए थे इसके बाद आज कुवर प्रणव चैंपियन विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंच गए और जहां उनके वह समर्थकों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची विधायक उमेश कुमार के समर्थकों ने चैंपियन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे कारतूस के बरामद किए हैं वही फायरिंग का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बबाल कीआशंका को देखते हुए पुलिस तैनात कर  दी गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें