Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की पहल पर जीआईसी सल्ली में लगा विधिक जागरूकता शिविर 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की पहल पर जीआईसी सल्ली में लगा विधिक जागरूकता शिविर शुक्रवार 17मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार राजकीय इण्टर कॉलेज सल्ली में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पी. एल. वी. राजेन्द्र जोशी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को साईबर अपराध, साईबर क्राइम के विभिन्न प्रकार जैसे टेली फोन माध्यम से, इंटरनेट/ऑनलाइन ठगी, बैंक एटीएम फ्रॉड तथा सोशल मीडिया माध्यम से होने वाले साईबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। तथा साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए और साईबर सुरक्षा के प्रति बने कानून, साईबर सैल व साईबर क्राइम होने पर शिकायत दर्ज कराने हेतु विधिक जानकारी दी गई। तथा आरटीई एक्ट 2009, बाल श्रम निषेध अधिनियम 1985, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया व निःशुल्क कानूनी ज्ञान माला वितरित की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें