Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: लोहाघाट:मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं बेसहारा बुजुर्ग दंपत्ति मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बावजूद नहीं मिली मदद पहुंचे एसडीएम के दरबार में 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 2, 2024
मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं बेसहारा बुजुर्ग दंपत्ति मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बावजूद नहीं मिली मदद पहुंचे एसडीएम के दरबार में चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला छन्दा( रेगरु) के छीड़ा बास के रहने वाले बेसहारा बुजुर्ग दंपति 70 वर्षीय दर्शन राम तथा उनकी 65 वर्षीय दिव्यांग पत्नी कौशल्या देवी मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं 12 जुलाई 2024 को बुजुर्ग दंपति के बेटे की बकरी चुगाने जंगल जाने के दौरान पहाड़ी से फिसलने से मौत हो गई थी जो कि उनका एकमात्र सहारा था तथा एक बेटा पिछले कई वर्षों से लापता है बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग दंपत्ति बेसहारा हो गए जिनके पास सर ढकने के लिए एक टपकता हुआ टूटा फूटा घर है तथा खाने पीने के लाले पड़े हुए हैं बुजुर्ग दर्शन राम ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री धामी जी को चंपावत दौरे के दौरान लगे जनता दरबार में बंतोली ग्राम प्रधान नारायण फर्त्याल की मदद से मुख्यमंत्री को गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था पर अभी तक उन्हें कोई भी मदद नहीं मिल पाई है इसके अलावा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं पर किसी ने उनकी कोई सुध नहीं ली जिस कारण उन्होंने अब मदद की आस छोड़ दी है दर्शन राम ने बताया बुजुर्ग व दिव्यांग पेंशन समय पर ना आने के कारण भरण पोषण में उन लोगों को काफी दिक्कतें होती है उम्र होने की वजह से वह मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं पत्नी उनकी दिव्यांग है वही आज सोमवार को बुजुर्ग दंपति मदद की आस लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के दरबार में पहुंचे तथा मदद की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया एसडीएम रिंकु बिष्ट ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए वीडिओ बाराकोट को बुजुर्ग दंपत्ति को पारिवारिक लाभ योजना , अटल आवास तथा अन्य योजनाओं के लाभ देने के निर्देश दिए वही रेगरु के सामाजिक कार्यकर्ता महेश मेहता, निवर्तमान ग्राम प्रधान नारायण फर्त्याल व मदन खोलिया ने बताया बुजुर्ग दंपति की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है मुख्यमंत्री से लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मदद की गुहार लगाने के बाद भी उन्हें अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है बेटे की मौत हो चुकी है एक बेटा लापता है उन्होंने बताया बुजुर्ग दंपत्ति को आर्थिक मदद की इस समय सख्त जरूरत है हालांकि ग्रामीण बुजुर्ग दंपति की मदद करते रहते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से बुजुर्ग दंपति की आर्थिक मदद करने की अपील की है ताकि बुजुर्ग दंपति का भरण पोषण आसानी से हो सके उन्होंने कहा हालांकि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा चंपावत में अपना कैंप कार्यालय खोला है ताकि इस प्रकार के बेसहारा गरीब लोगों की मदद हो सके पर उसके बावजूद भी जिले में ऐसे कई बेबस गरीब लोग हैं जिनकी सुनवाई कहीं नहीं हो पाती यह चिंता का विषय है मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए ताकि बेसहारा लोगों को सहारा मिल सके अब देखना है मुख्यमंत्री कब तक इस मामले का संज्ञान लेते हैं लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें