: लोहाघाट:30 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान मैं लगेगा विशाल जन सुविधा शिविर ।जिला विधिक साक्षरता कार्यक्रम के तहत लोगों को कानूनी जानकारी के अलावा दी जाएंगी तमाम सुविधाएं ।
Laxman Singh Bisht
Fri, Nov 29, 2024
30 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान मैं लगेगा विशाल जन सुविधा शिविर ।जिला विधिक साक्षरता कार्यक्रम के तहत लोगों को कानूनी जानकारी के अलावा दी जाएंगी तमाम सुविधाएं ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के प्रांगण में 30 नवंबर को विशाल जन सुविधा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों द्वारा शिविर लगाकर लोगों को राहत दी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आज जिला जज अनुज कुमार संगल द्वारा कॉलेज प्रांगण में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की जिला व परगना मुख्यालय में दौड़ कम कर उन्हें एक ही स्थान में सभी सहूलियतें देने के साथ आम लोगों को मुफ्त विधिक जानकारियां देकर लोगों को हर दृष्टि से मजबूत बनाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजित कर लोगों को राहत पहुंचाई जाती रही है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भावदीप राउते, एसडीम रिंकु बिष्ट महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा, डॉ कमलेश शक्टा, भैरव दत्त राय, दीपक जोशी , पीएलबी राजीव मुरारी आदि लोग मौजूद थे। इससे पूर्व महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य समेत उनके अन्य सभी सहयोगियों द्वारा जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का स्वागत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय परिवार जुटा हुआ है।