Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली के खिलाफ पीजी कॉलेज लोहाघाट मे एबीवीपी का आंदोलन शुरू 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली के खिलाफ पीजी कॉलेज लोहाघाट मे एबीवीपी का आंदोलन शुरू अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ किया जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ शुक्रवार को एबीवीपी ने आंदोलन शुरू कर दिया है एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र नेता व छात्र-छात्राएं कालेज गेट में धरने में बैठ गए एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने बताया अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के अधिकारियो के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में भारी गड़बड़ी की गई है रिजल्ट घोषित करने में काफी समय लिया जा रहा है और ना ही अंक तालिकाओं में सुधार किया जा रहा है पुजारी ने कहा बार-बार विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेताया गया था लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा मजबूर होकर छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए एबीवीपी ने आंदोलन शुरू कर दिया है पुजारी ने बताया अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के प्राचार्य से बात कर आज 20 से 25 छात्र छात्राओं के रिजल्ट भी ठीक किए गए उन्होंने कहा जब तक समस्त छात्र-छात्राओं का रिजल्ट ठीक नहीं किया जाता है और उनकी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने बताया जल्द अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया जाएगा आंदोलन में छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, साहिल अधिकारी, एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सकटा , भुवन जोशी ,पंकज जोशी ,मनीष बिष्ट सहित समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें