Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:अराजक तत्वों ने जीआईसी मऊ में की तोड़फोड़ प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में दी तहरीर 

Laxman Singh Bisht

Tue, May 21, 2024
अराजक तत्वों ने जीआईसी मऊ में की तोड़फोड़ प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में दी तहरीर चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ जीआईसी मऊ में सोमवार रात को अज्ञात अराजक तत्वों ने विद्यालय के दरवाजो ,विद्युत उपकरणों में तोड़फोड़ की तथा विद्यालय के कूड़ादान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं मंगलवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रितेश वर्मा व अध्यापक जब विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय में हुई तोड़फोड़ को देख हैरान रह गए प्रधानाचार्य वर्मा ने मंगलवार को लोहाघाट थाने में विद्यालय में हुई तोड़फोड़ की तहरीर देते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पुलिस से की है प्रधानाचार्य वर्मा ने बताया इस घटना से विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है उन्होंने घटना की सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट को भी दे दी है वहीं थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें