Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:मौसम खराब होने के साथ ही सोलर हैंडपंपो ने दिया जवाब पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 25, 2024
मौसम खराब होने के साथ ही सोलर हैंडपंपो ने दिया जवाब पेयजल के लिए मचा हाहाकार मौसम खराब होने के साथ ही लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है मौसम की मार के चलते नगर पालिका के द्वारा जगह-जगह नगर में लगाए गए सोलर हैंडपंपों ने कार्य करना बंद कर दिया है मौसम खराब होने से सोलर हैंडपंपो की मोटर नहीं चल पा रही है और लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है लोग हैंड पंपों से बिना पानी लिए वापस लौट रहे हैं शुक्रवार को पालिका के पूर्व सभासद दीपक शाह ने कहा पालिका के द्वारा नगर में लगाए गए सोलर हैंडपंप पेयजल के लिए लोगों का सबसे बड़ा सहारा बन रहे थे क्योंकि जल संस्थान नगर को पेयजल आपूर्ति करने में असफल साबित हो रहा है शाह ने कहा अब धूप न आने से सोलर पंप काम नहीं कर पा रहे हैं लोग अब पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं साह ने नगर पालिका से सोलर पंपिंग को बिजली के कनेक्शन से जोड़ने की मांग की है ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी लोगों को हैंडपंप से आसानी से पानी उपलब्ध हो सके साथ ही उन्होंने नगर पालिका से नगर में लगे सभी सोलर हैंड पंपो की सर्विसिंग कराने की भी मांग की है फिलहाल सोलर हैंड पंपो के कार्य न करने से लोहाघाट नगर गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें