Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट: भूपाल मेहता बने हर वर्ग की पसंद बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 9, 2025
निर्दलीय भूपाल मेहता बने हर वर्ग की पसंद बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता का प्रचार दिनों दिन ज़ोर पकड़ता जा रहा है मेहता हर वर्ग की पसंद बने हुए मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा व कांग्रेस को काफी परेशानी में डाला हुआ है मेहता के चुनाव मैदान में उतरने से लोहाघाट में मुकाबला त्रिकोणी बन चुका है मेहता के द्वारा सुबह से ही लोहाघाट नगर के हर वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है मेहता घर घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं तथा नगर के बुजुर्गों से मिल उनका आशीर्वाद लेते हुए नगर की समस्याओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं मेहता ने कहा अगर इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे लोहाघाट को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा उन्होंने कहा उनका उद्देश्य सिर्फ लोहाघाट नगर का भरपूर विकास करना है वही मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने मेहता को ताकत दी है तो वहीं भाजपा व कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ा दी है वह हर मोर्चे पर कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं मेहता भी अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं तथा लोगों से अपने चुनाव चिन्ह घंटी में मतदान करने की अपील कर रहे हैं मालूम हो मेहता नगर में एक तेज तर्रार नेता के रूप में जाने जाते है अपने कार्यकाल में उनके द्वारा नगर में कई विकास कार्य किए गए हैं वहीं बुजुर्गों के द्वारा मेहता का ध्यान नगर की कई समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है कुल मिलाकर मेहता एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर नजर आ रहे हैं मेहता के चुनाव मैदान में कूदने से मुकाबला काफी रोमांचकारी हो गया है

जरूरी खबरें