Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:बोट बैंक की भेट चढ़ी लोहाघाट की सब्जी मंडी जनता के धन की बर्बादी प्रशासन भी बना मूक दर्शक

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 5, 2025
बोट बैंक की भेट चढ़ी लोहाघाट की सब्जी मंडी जनता के धन की बर्बादी प्रशासन भी बना मूक दर्शक लोहाघाट नगर में बरसों पहले नगर पंचायत के द्वारा लाखों रुपए की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया गया था वर्तमान में सब्जी मंडी में 55 दुकाने है जिनमें से सिर्फ 9 मीट की दुकानें संचालित है नगर पंचायत के द्वारा नगर के सब्जी व्यापारियों को सब्जी की दुकान खोलने के लिए मंडी में दुकानें आवंटित की गई पर किसी भी सब्जी व्यापारी के द्वारा आज तक वहां सब्जी की दुकान नहीं खोली गई उनके द्वारा बाकी दूसरे लोगों को गोदाम खोलने के लिए किराए में दुकाने दे दी गई वहीं नगरवासियों का कहना है लाखों रुपए की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया गया था पर बाहरी सब्जी व्यापारियों के पास अधिक वोट बैंक होने के कारण किसी भी जनप्रतिनिधि ने अपने बोट बैंक के नुकसान के खातिर इन सब्जी व्यापारियों को मंडी में भेजने की हिम्मत नहीं उठाई ना ही प्रशासन को जनता के धन व सब्जी मंडी की बर्बादी नजर आई लोगों ने कहा धीरे-धीरे सब्जी मंडी खंडहर में तब्दील होते जा रही लेकिन क्षेत्र के किसी भी जनप्रतिनिधि ना ही प्रशासन के किसी अधिकारी के द्वारा इस बात का कोई संज्ञान लिया जा रहा है लोगों ने कहा वर्तमान में नगर पालिका के द्वारा 8 नई दुकानों का निर्माण मंडी में किया गया ताकि नगर क्षेत्र से बाहर की मीट की दुकानों को जहां लाया जा सके लेकिन आज तक कोई भी मीट की दुकान यहां नहीं लाई गई लोगों ने कहा कई बाहरी सब्जी व फल व्यापारियों रेड़ी लगाकर आधे राजमार्ग को घेर बैठे है जिस कारण आए दिन जाम से जनता व व्यापारी परेशान रहते है व्यापारियों को अपना सामान उतारने तथा ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने तक के लिए जगह नहीं मिल पाती है जिस कारण नगर का व्यापार धीरे-धीरे चौपट होते जा रहा है पर देखने व सुनने वाला कोई नहीं है आए दिन व्यापारी पुलिस प्रशासन के पास अपनी इस समस्या के लिए बैठक करते है पर ढाक के तीन पात नगर पालिका लोहाघाट सिर्फ अपनी पर्ची काटने तक सीमित रह गई है उसे राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ अतिक्रमण वह व्यापारी व जनता की परेशानी नजर नहीं आ रही है लोगों ने कहा सब्जी व्यापारियों ने कई महंगे दामों में किराए में दुकान ली हुई है जिसका खामियाजा जनता को हमेशा महंगी सब्जियां खरीद कर भुगतना पड़ता है लोगों ने कहा बोट बैंक की राजनीति का खामीयाजा लोहाघाट की जनता व व्यापारियों को रोज भुगतना पड़ता है लोगों ने प्रशासन से सब्जी की दुकानों को मंडी में भेजने की मांग की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें