Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

सूचना

: लोहाघाट:कांस्टेबल हेम माहरा ने वाहन चालकों को बरसात के दौरान वाहन चलाने के बताए गुर 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 7, 2024
कांस्टेबल हेम माहरा ने वाहन चालकों को बरसात के दौरान वाहन चलाने के बताए गुर   रविवार को लोहाघाट थाने के कर्मठ कांस्टेबल कांस्टेबल हेम माहरा ने भारी बारिश के दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने के गुर बताते हुए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आलू के दाने को काटकर वह वाहन के आगे शीशे में लगाकर आने वाले बारिश के पानी कोजमा होने से रोक सकते हैं। उन्होंने बताया कि आलू को काटकर शीशे के आगे और अंदर की ओर घिसकर लगा देना है। जिससे बारिश के दौरान पानी वाहन की विंडशील्ड में जमा नहीं होता है और चालक को साफ नजर आता है और वाहन चलाने में आसानी होती है। महरा ने वाहन चालकों को प्रयोग करते हुए बताया कि आलू रगड़ने के बाद सामने साफ दिखाई देता है। इस मौके पर एनडी जोशी, सौरभ जोशी, गौरव जोशी, रविन्द्र मुरारी, सचिन जोशी,मनोहर सिंह, मोहन सिंह, चंदन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें