Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

सूचना

: लोहाघाट:बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया कांस्टेबल हेम महरा ने आंगनबाड़ी केंद्र से भटक गया था 3 वर्षीय बालक मां ने पुलिस को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 11, 2024
बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया कांस्टेबल हेम महरा ने आंगनबाड़ी केंद्र से भटक गया था 3 वर्षीय बालक लोहाघाट नगर के एक आंगनबाड़ी केंद्र से 3 वर्षीय बालक तनुज भटककर स्टेशन बाजार पहुंच गया जहां बच्चे को रोते देखा यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महारा ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया और किसी तरह बच्चे को चुप कराया कांस्टेबल मेहरा के द्वारा बच्चे के माता-पिता की जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर में घुमाया तथा पुलिस वाहन के माध्यम से मुनादी की गई जिसके बाद बच्चे की मां महेश्वरी देवी जो अपने बेटे को ढूंढ रही थी उन्हें इस बात की जानकारी मिली मां भागती हुई कांस्टेबल हेम मेहरा के पास पहुंची कांस्टेबल मेहरा के द्वारा बच्चे को सुरक्षित मां को सौंप दिया गया जिसके बाद बच्चा शांत हो गया बच्चे की मां ने बताया वह बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ कर आई थी इसके बाद वह वापस लौटी तो बच्चा भी चुपचाप उनके पीछे-पीछे आ गयाइस बात की जानकारी न तो उन्हें हुई ना आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को जिस वजह से वह भटक गया गनीमत रही इस दौरान छोटे बच्चे के साथ कोई घटना नहीं हुई

विज्ञापन

जरूरी खबरें