Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को चौक-चौबंद करने में जुटा जिला प्रशासन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 5, 2024
मल्लिकार्जुन हायर सेकेंडरी स्कूल के निजी कार्यक्रम में आ रहे हैं मुख्यमंत्री । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 दिसंबर को नगर के समीप चिड़ियाढुंगा गांव में मल्लिकार्जुन हायर सेकेंडरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का शासन स्तर से अंतिम प्रोग्राम नहीं आया है। अलबत्ता जिला प्रशासन ने हेलीपैड सड़क मार्ग एवं सीएम की सुरक्षा आदि विभिन्न पहलुओं की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन स्कूल का यह निजी कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री के सुबह 10 से 12 बजे के मध्य यहां पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एसडीएम रिंकू बिष्ट द्वारा सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम फोरती गांव स्थित अस्थाई हेलीपैड में उतरेंगे जहां से कार द्वारा मल्लिकार्जुन स्कूल आएंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के बाद सीएम के हेलीपैड एवं विद्यालय पहुंचने के सड़क मार्ग को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूरे मार्ग में विशेष सफाई करने के साथ हेलीपैड का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बाद में दोनों अधिकारियों ने विद्यालय का भी निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इधर उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस, तहसीलदार एवं मल्लिकार्जुन स्कूल के डायरेक्टर व प्रधानाचार्य के साथ बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर फोरती गांव में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त स्थाई हेलीपैड की तस्वीर बदलने का प्रयास कर सड़क मार्ग में सफाई व रंग रोगन कर उसे चमकाया जा रहा है।

जरूरी खबरें