Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:768 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी शादाब गिरफ्तार एसओजी व बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

चंपावत:पूर्णागिरि मेले मे सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती

लोहाघाट में बाल विकास विभाग का तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंभ।

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

उत्तराखंड:प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :मुख्य सचिव

: लोहाघाट:चिकित्सा पेशे की गरिमा व गौरव को जिंदा रखे हुए हैं डॉ० केo केo पुनेठा। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
चिकित्सा पैशे की गरिमा व गौरव को जिंदा रखे हुए हैं डॉ० केo केo पुनेठा। लोहाघाट कोई ढाई लाख लोगों के दिलों की धड़कन थामे लोहाघाट के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन डॉ के के पुनेठा ऐसे चिकित्सक हैं जिन्हें धन से नहीं जन सेवा करने में ही आनंद की अनुभूति होती है। इनके ताऊ हरिकृष्ण पुनेठा उस दौर के ऐसे सरकारी अस्पताल के कंपाउंडर हुआ करते थे, जिनके पास भले ही मेडिकल की डिग्रियां नहीं थी लेकिन काम करते उन्हें इतना अनुभव हो गया था कि स्वयं डॉक्टरों की पत्नियां तक उनसे अपने बच्चों का उपचार करने के लिए आया करती थी। बच्चों के उपचार की उन्हें महारथ हासिल थी। अपने पैशे की सेवा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने मेधावी भतीजे जिसे वह अपना ही बेटा मानते थे, उसे चिकित्सा पैशे से जोड़ कर उन्हें हृदय रोगों विषेशज्ञ बना दिया। डॉ पुनेठा को हृदय संबंधी रोगों का इतना ज्ञान है कि रोगी को यह जो दवा लिखते हैं उसी दवा को दिल्ली का हार्ट स्पेशलिस्ट काफ़ी जांच एवं हजारों रुपए लेकर लिखते है। इनकी प्रतिभा को देखते हुए इन्हें कई दफा दिल्ली, मुम्बई आदि स्थानों से हार्ट क्लिनिकों द्वारा उनके यहां सेवा करने के लिए बड़े-बड़े लुवाभने ऑफर आते रहे हैं। किंतु उन्होंने अपनों के बीच रहते हुए पहाड़ की सेवा करने को अपना लक्ष्य बनाया हुआ है। इन्हीं के कारण लोहाघाट की विशेष पहचान बनी हुई है। पिथौरागढ़,अल्मोड़ा एवं चंपावत जिलों के हृदय रोगी पहले डॉ पुनेठा से परामर्श व उपचार करने आते हैं। इनकी बदौलत प्रतिवर्ष हार्ट रोगियों को नया जीवन मिलता रहा है। जाड़ों में हार्ट अटैक की अधिकता होती है, डॉक्टर पुनेठा ऐसे रोगियों को पहले ही सचेत कर उन्हें मौत के मुंह में जाने से बचाते आ रहें हैं। वास्तव में डॉ पुनेठा ने चिकित्सा पैशे की गरिमा को बनाया हुआ।

जरूरी खबरें