Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:768 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी शादाब गिरफ्तार एसओजी व बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

चंपावत:पूर्णागिरि मेले मे सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती

लोहाघाट में बाल विकास विभाग का तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंभ।

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

उत्तराखंड:प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :मुख्य सचिव

: लोहाघाट:तीन जुलाई तक ग्रोथ सेंटर खाली करने के बीडीओ के फरमान से भड़के लोह शिल्पीयो ने एसडीएम कार्यालय में की नारेबाजी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
तीन जुलाई तक ग्रोथ सेंटर खाली करने के बीडीओ के फरमान से भड़के लोह शिल्पीयो ने एसडीएम कार्यालय में की नारेबाजी सरकार द्वारा ग्राम्य विकास विभाग लोहाघाट के सहयोग से महिला समूह की लोह शिल्पियों को रोजगार से जोड़ने के लिए लोहाघाट में 5 साल पहले ग्रोथ सेंटर खोला गया था जिसे लोह शिल्पियों ने अपनी मेहनत से ऊंचाई की बुलंदी में पहुंचाया लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तन व कृषि उपकरण प्रदेश के साथ-साथ देश में भी काफी प्रसिद्ध हुए खुद मुख्यमंत्री , प्रदेश के मंत्रियों ,राज्यपाल और सचिव स्तर के अधिकारियों ने ग्रोथ सेंटर की सराहना की तथा उसे आगे बढ़ाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया था लेकिन अचानक खंड विकास अधिकारी के द्वारा ग्रोथ सेंटर प्रगति महिला ग्राम समूह की महिलाओं को 3 जुलाई तक ग्रोथ सेंटर खाली करने के आदेश दिए हैं बीडीओ के आदेश से भड़के लोह शिल्पियों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में जोरदार नारेबाजी करते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया साथ ही मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है उन्होने कहा बीडीओ ने अपने आदेश में लिखा है प्रगति महिला ग्राम संगठन के द्वारा ग्रोथ सेंटर का किराया जमा नहीं किया गया है तथा मीडिया के माध्यम से विभाग की छवि धूमल की गई है तथा ग्रोथ सेंटर के संचालन में दिक्कत पैदा की जा रही है जिस कारण उनके समूह को 3 जुलाई तक ग्रोथ सेंटर खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं वहीं प्रगति महिला ग्राम समूह की अध्यक्ष प्रिया देवी ने कहा विभाग साजिश रच कर उनसे ग्रोथ सेंटर खाली करवा रहा है जबकि उन लोगों ने अपने खून पसीने से ग्रोथ सेंटर को आसमान की बुलंदी में पहुंचाया है संगठन के द्वारा ग्रोथ सेंटर का किराया जमा किया गया है जिसकी उनके पास रसीद तक मौजूद है उन्होंने कहा उन्होंने कई जगह गुहार लगा दी है लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है उन लोगो के साथ अन्याय किया जा रहा है उन्होने बीडीओ लोहाघाट के फरमान को तुगलकी फरमान बताया वहीं समस्त लोह शिल्पियों ने कहा अगर उन्हें ग्रोथ सेंटर से हटाकर उनसे रोजगार छीना जाता है तो समस्त लोह शिल्पी अनसन में बैठ जाएंगे अगर इंस दौरान  कोई भी लोहशिल्पी आत्मघाती कदम उठाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी खंड विकास कार्यालय लोहाघाट की होगी उन्होंने कहा उन्हें ग्रोथ सेंटर से हटाने पर 100 से अधिक लोह शिल्पियों के परिवार प्रभावित हो रहे हैं जबकि सरकार महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार में जोड़ने के प्रयास कर रही है पर ग्राम्य विकास विभाग लोहाघाट सरकार की योजनाओं में पलिता लगा रहा है तथा सजीशन उनके समूह को ग्रोथ सेंटर से हटाकर दूसरे समूह को आगे लाने की कोशिश कर रहा है प्रदर्शन करने मे अमित कुमार, बिपिन गोरखा, सबीना, नारायणी देवी, शांति देवी, जानकी देवी,अंकित, संजय,पंकज, नवीन कुमार, पूरन राम सहित कई लोह शिल्पी मोजूद रहे

जरूरी खबरें