Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:मादा गुलदार ने शावक संग मिल बारहसिंगा का किया शिकार शावक संग घूम रही मादा ग्रामीणों के लिए बनी खतरा 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 18, 2025
मादा गुलदार ने शावक संग मिल बारहसिंगा का किया शिकार शावक संघ घूम रही मादा ग्रामीणों के लिए बनी खतरा लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला ग्राम सभा में शनिवार सुबह गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित पानी के नोले के पास एक मादा गुलदार ने अपने शावक के साथ मिलकर एक बारहसिंगा का शिकार कर दिया इस दौरान कुछ ग्रामीण नोले से पानी भर रहे थे ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई क्षेत्र के किसान नेता गंगादत्त जोशी तथा ग्रामीण मोहन राम मुकेश जोशी व योगेश जोशी ने बताया यह मादा गुलदार अपने शावक के साथ गांव के आसपास ही घूम रही है तथा जिस नोले के पास बारहसिंगा का शिकार किया उस नोले मे पानी भरने के लिए गांव की महिलाएं व बच्चे आते हैं जोशी ने कहा मादा गुलदार ग्रामीणों के लिए खतरा बन सकती है तथा कभी भी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकती है उन्होंने वन विभाग से मादा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है उन्होंने कहा अब गुलदार के आतंक से ग्रामीण नोले से पानी भरने से कतरा रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें