Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:महिला मरीज ने उप जिला चिकित्सालय में मचाया आतंक गार्ड की फाड़ी वर्दी 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 5, 2024
महिला मरीज ने उप जिला चिकित्सालय में मचाया आतंक गार्ड की फाड़ी वर्दी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का स्टाफ आजकल एक महिला मरीज के आतंक से काफी परेशान है लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लगभग 5 दिन पहले 108 के जरिए बाराकोट ब्लॉक की मंजू नाम की महिला को पहुंचाया गया था अब यह महिला उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सको , मरीजो व स्टाफ के लिए सर दर्द बन गई है रविवार को अस्पताल के चिकित्सकों व गार्ड ने बताया महिला के द्वारा अस्पताल में आतंक मचाया हुआ है यह महिला चिकित्सकों, मरीजो व अस्पताल स्टाफ के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रही है अस्पताल के गार्ड दीपक मेहता के द्वारा जब महिला को समझाया गया तो महिला के द्वारा दीपक पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई उन्होंने कहा यह महिला चिकित्सकों को मरीजों का इलाज तक नहीं करने दे रही है तथा चिकित्सकों की कुर्सी में बैठकर खुद डॉक्टर बन जा रही है चिकित्सकों ने कहा इस बात की सूचना कई बार पुलिस व प्रशासन को दी गई पर अभी तक महिला को वहां से नहीं हटाया गया है जिस कारण अस्पताल प्रबंधन काफी परेशान है उन्होंने पुलिस और प्रशासन से महिला को नारी निकेतन केंद्र या उसके घर भेजने की मांग की है उन्होंने बताया महिला के द्वारा अस्पताल में जगह-जगह गंदगी की जा रही है तथा मरीजों के समान को भी इधर-उधर फेंक दिया जा रहा है महिला अस्पताल के वार्ड में एक बेड पर कब्जा जमा कर बैठ गई है जिस कारण मरीज काफी परेशान है महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक महिला के परिजन परेशानी से बचने के लिए महिला को 108 के जरिए अस्पताल भेज रहे हैं पहले भी महिला अस्पताल मे आतंक मचा चुकी है वहीं अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अस्पताल स्टाफ के द्वारा सीएमओ चंपावत व प्रशासन से महिला को अस्पताल से हटाने की मांग की जा रही है फिलहाल अभी तक पुलिस व प्रशासन के द्वारा इस मामले में कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें