Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीमांत पंचेश्वर को रोडवेज बस संचालन की मांग डीएम को ज्ञापन।

बाराकोट:सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू।

लोहाघाट:लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर लोहाघाट में लोक कलाकारों ने जताया दुख।

लोहाघाट ट्रेंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य शुरू।

लोहाघाट:जिला चिकित्सालय से रेफर तीन गर्भवतियो का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टर मोनिका गिरी ने बचाई जान।

: लोहाघाट:भारी बारिश से गल्लागांव देवली माफी सड़क सहित कई सड़के बंद कई वाहन फंसे पीएमजीएसवाई ने सड़क खोलने के प्रयास किए शुरू 

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
भारी बारिश से गल्लागांव देवली माफी सड़क सहित कई सड़के बंद कई वाहन फंसे पीएमजीएसवाई ने सड़क खोलने के प्रयास किए शुरू   रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बारकोटब्लॉक की गल्लागांव देवली माफी सड़क कई जगह बंद हो गई है जिस कारण तड़ीगांव व डोबा भागू के बीच कई वाहन फंस गए हैं सोमवार को तड़ी गांव की ग्राम प्रधान हेमा तिवाड़ी ,ग्रामीण दीपक तिवारी ,बल्लू तिवारी ,हरीश राम कैलाश राम आदि ने बताया बारिश से सड़क में दो-तीन जगह भारी मलबा आ गया है जिस कारण यातायात पूरी तरह बंद हो गया तथा कई वाहन सड़क में फंस गए हैं ग्राम प्रधान ने पीएमजीएसवाई से जल्द सड़क खोलने की मांग की है वही पीएमजीएसवाई के अभियंता गोपाल कलाकोटी ने बताया मामला संज्ञान में आया है जल्द सड़क को खोल दिया जाएगा वही पीएमजीएसवाई के अभियंता देवेश कोहली ने बताया बारिश से छील्काछीना थुवामोनी तथा सिमलखेत सिब्योली सड़क बंद हो गई है जिसे खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं शाम तक सड़क को खोल दिया जाएगा कुल मिलाकर मानसून आने से पहले हो रही बारिश में ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है

जरूरी खबरें