: लोहाघाट:मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद भी नहीं सुधरी शहीद लांस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग की हालत पहली बारिश में जानलेवा बनी सड़क ग्रामीणों ने बताया शहीद के नाम का अपमान 12 साल बीत जाने के बाद भी नहीं ली गई शहीद के नाम से बनी सड़क की शुध
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 30, 2024मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद भी नहीं सुधरी शहीद लांस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग की हालत पहली बारिश में जानलेवा बनी सड़क ग्रामीणों ने बताया शहीद के नाम का अपमान
बाराकोट ब्लॉक के चोमैल क्षेत्र का चामी,खेती काकड़ी ग्राम सभाओं को जोड़ने वाला शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग बदहाली के दौर से गुजर रहा है पहली बारिश में ही सड़क जानलेवा बन चुकी है मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली गई ग्रामीणों ने इसे शहीद के नाम का अपमान बताया रविवार को क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिष्ट वह ग्रामीणों ने कहा लगभग 12 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा शहीद के नाम से बनी इस सड़क की ना तो शुध ली गई ना इसमें डामरीकरण किया गया जबकि मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे के दौरान सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था इसके अलावा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में गुहार लगाई गई तथा पीडब्लूडी लोहाघाट के कई चक्कर काटे गए पर सुनवाई कहीं नहीं हुई दीपक बिष्ट व ग्रामीणों ने कहा सरकार ने
सड़क को शहीद का नाम तो दे दिया पर सड़क में कोई कार्य नहीं करवाया गया जो शहीद के नाम का घोर अपमान है उन्होंने कहा बारिश में सड़क जानलेवा बनी है कभी भी वाहन फिसल कर खाई में गिर सकते हैं पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा कभी कभार जेसीबी भेज कर लीपा पोती कर दी जाती है सड़क की नालियां बंद पड़ी है जिस कारण पानी गांव में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा उन्होंने कहा विभाग व सरकार को सिर्फ सड़क को शहीद का नाम देने की जल्दी थी सड़क में कार्य करने की नहीं वही समस्त क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से शहीद के नाम की लाज रखते हुए सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन व पीडब्लूडी लोहाघाट की होगी उन्होंने कहा ग्रामीण हर रोज जान हथेली में रखकर इस सड़क में यात्रा कर रहे हैं उन्होने कहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आंख मुद्दे बैठे हुए हैं