Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार सैकड़ो लोग हुए शामिल

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार सैकड़ो लोग हुए शामिल बीते 13 मई को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी में सेना के ट्रक व बस की भिड़ंत में लोहाघाट ब्लॉक के डूंगरी( दिगालीचौड )हाल निवासी सेरीगैर के रहने वाले ईएमई के हवलदार के0डी0जोशी शहीद हो गए थे उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ मंगलवार देर शाम उनके आवास सेरीगैर पहुंचा था बुधवार सुबह लोहाघाट नगर के सैकड़ो लोग उनके आवास पहुंचे तथा शहीद के आवास से हथरंगीया तक पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए लोग नम आंखों से जब तक सूरज चांद रहेगा किशन तेरा नाम रहेगा के नारे लगा रहे थे वही सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से भारत माता के लाल हवलदार के डी जोशी को विदा किया इसके बाद सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पंचेश्वर घाट ले जाया गया जहा पंचेश्वर घाट मे सरयू व महाकाली नदी के संगम में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए पिथौरागढ़ से 12 कुमाऊं के जवान पहुंचे थे जिन्होंने मातमी धुन बजाकर उन्हें अंतिम विदाई दी शहीद को उनके भाई महेश जोशी व धर्मानंदजोशी के द्वारा मुखाग्नि दी गई वही इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए है इस मौके पर दीपक जोशी, जगदीश जोशी, मोनू बिष्ट,पुष्कर बोहरा , चंद्र दत्त जोशी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुवर, नरेंद्र मेहता लक्ष्मण भंडारी , भुवन सूतेरी , राजू भैया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें