Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट विधायक ने सीमांत गुमदेश क्षेत्र का दौरा कर सुनी जन समस्याएं 

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
लोहाघाट विधायक ने सीमांत गुमदेश क्षेत्र का दौरा कर सुनी जन समस्याएं लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आजकल जन समस्याओं को सुनने व समाधान के लिए लगातार विधानसभा के दौरे पर हैं जन समस्याओं को सुनने शनिवार को विधायक अधिकारी ने सीमांत गुमदेश क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा किया इस दौरान विधायक के द्वारा जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया वही ग्रामीणों के द्वारा विधायक के सम्मुख पेयजल, विद्युत ,आवास व भूस्खलन से संबंधित समस्याओं को रखा जन समस्याओं को सुनने के बाद विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों को एक माह के भीतर पेयजल समस्या के समाधान करने का आश्वासन तथा जल्द विद्युत समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया गया तथा ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा फोन वार्ता कर अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए इस दौरान विधायक ने भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा भी लिया इस दौरान विधायक ने मंदिरों के सौंदर्य करण के लिए धनराशि जारी की वही  ग्रामीणों के द्वारा विधायक अधिकारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया जन समस्याओं को सुनने के बाद विधायक सीमांत रोसाल क्षेत्र पहुंचे जहां विधायक द्वारा रोसाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग कर भागवत कथा का आनंद उठाया गया इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉक्टर अमर कोटयाल, सक्षम अधिकारी, चांद बोहरा, शंकर बोहरा,हरदेव जोशी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें