Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने खाईछीना में खुली बैठक में सुनी जन समस्या कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 12, 2025
लोहाघाट विधायक अधिकारी ने खाईछीना में खुली बैठक में सुनी जन समस्या कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पाटी ब्लॉक के दूरस्थ सिब्योली गांव पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम सभा के खाईछीना में खुली बैठक कर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना विधायक अधिकारी के द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा मौके से फोन के माध्यम से अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए विधायक अधिकारी के प्रयासों से ग्राम सभा की पेयजल लाइन, पुल निर्माण कार्य तथा आवास योजना में कई आवास स्वीकृत हुए है विधायक अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा गया गांव की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक अधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, सक्षम अधिकारी, हरदेव जोशी ,महा सिंह देवेंद्र सिंह पूरन सिंह कुंदन सिंह ,कल्याण सिंह ,दीपक सिंह, अमर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें