Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:एनएच की लापरवाही 24 जानों पर पड़ी भारी सिंगदा मे तीन भवन आए खतरे की जद में 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 7, 2024
एनएच की लापरवाही 24 जानों पर पड़ी भारी सिंगदा मे तीन भवन आए खतरे की जद में एनएच विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से सिंगदा में तीन परिवारों को 24 लोगो को जान माल का भारी खतरा पैदा हो गया है जिन में छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं भी शामिल है पीड़ित पूर्व सैनिक तेज सिंह सामंत ने बताया आलवेदर रोड निर्माण के दौरान सड़क कटिंग के चलते उनके भवन का आंगन गिर गया था तथा मकान में दरारें आ गई थी बर्ष 2021 से वह कई बार एनएच विभाग व सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन एनएच के अधिकारियों के द्वारा उनके घर के सामने सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई इसके बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई मुख्यमंत्री कार्यालय से एनएच के अधिकारियों को 15 जून2024 तक सुरक्षा दीवार निर्माण करने के निर्देश दिए गए पूर्व सैनिक ने बताया मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एनएच के द्वारा सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू करवाया गया पर आधे अधूरे में ही उसे छोड़ दिया गया उन्होंने बताया एनएच के द्वारा दीवार निर्माण के दौरान कंप्रेसर से किए गए होलों की वजह से उनका भवन पूरी तरह से हिल गया उन्होंने कहा पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अब उनका भवन पूरी तरह से खतरे की जद मे आ चुका है भवन में उनका पूरा परिवार रहता है तथा उनके पास रहने का कोई दूसरा ठिकाना भी नहीं है उन्होंने कहा अगर पीड़ित के घर व परिवार को कोई जान माल का नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच विभाग की होगी उन्होंने बताया उनके अलावा उनके अगल बगल में रहने वाले जय भगवान व अमर सिंह के भवन भी एनएच की लापरवाही से पूरी तरह खतरे की जद मे आ गए हैं उन्होंने कहा प्रार्थी पूर्व सैनिक है और दिव्यांग है तथा एनएच विभाग की इस कार्य प्रणाली से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उन्होंने कहा तीन भवनो में कुल 24 लोग निवास कर रहे हैं जिनकी जिंदगी खतरे में आ चुकी है भारी बरसात में भी तीनों परिवार खतरे की जद मे भवनो में रहने को मजबूर हैं उन्होंने प्रशासन से उनके भवन व परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है साथ ही चेतावनी दी है अगर उनके भवन व परिवार की जान माल की रक्षा नहीं की गई तो पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा कुल मिलाकर एनएच की लापरवाही 24 जिंदगी के ऊपर भारी पड़ती हुई नजर आ रही हैमूसलाधार बारिश के बीच इन तीनों परिवारों के साथ कुछ भी अप्रिय घटना घट सकती है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए वहीं प्रशासन के द्वारा तीनों परिवारों को सुरक्षित स्थान में भेजने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं

जरूरी खबरें