Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: लोहाघाट:एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर लोहाघाट नगर में जले अलाव लोगों को ठंड से मिली राहत 

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 8, 2024
एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर लोहाघाट नगर में जले अलाव लोगों को ठंड से मिली राहत लोहाघाट क्षेत्र में बढ़ती ठंड से लोगों को राहत देने के लिए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश तथा तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में रविवार शाम से प्रशासन ने नगर के मेहता चौक ,वीर कालू सिंह चौराहा, गांधी चौक, मीना बाजार चौराहा तथा एसडीएम कोर्ट चौराहे में शाम से अलाव जलाना शुरु कर दिया है अलाव जलने से व्यापारियों व लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली नगर वासियों ने अलाव जलाने के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया शासन के निर्देश पर अब अब रोज शाम को नगर के प्रमुख चौराहों में अलाव जलाए जाएंगे ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके तहसीलदार नेगी ने बताया लोहाघाट के अलावा चंपावत नगर में भी अलाव जलाने शुरू कर दिए गए है वही बड़ी संख्या में लोग अलाव सेकते नजर आए

विज्ञापन

जरूरी खबरें