Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:केवाईसी के लिए परेशान लोग डिजिटल इंडिया का लाभ उठाकर घर बैठ कर सकते हैं केवाईसी

Laxman Singh Bisht

Sat, May 11, 2024
केवाईसी के लिए परेशान लोग डिजिटल इंडिया का लाभ उठाकर घर बैठ कर सकते हैं केवाईसी लोहाघाट मे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अल्मोड़ा के समाजसेवी गोविंद गोपाल ने चंपावत जिले में केवाईसी करने के लिए परेशान रसोई गैस उपभोक्ताओं को डिजिटल इंडिया का सहारा लेने का सुझाव दिया है। शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोविंद गोपाल ने बताया कि यदि ठेठ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बात छोड़ दें तो आज अधिकांश लोग प्ले स्टोर से इंडियन ऑयल का ऐप डाउनलोड कर घर बैठे केवाईसी कर भीड़ को बहुत कम कर सकते हैं। उन्होने बताया इसमें 2 मिनट से अधिक का समय नहीं लगता है। शेष ग्रामीण लोग अपने एक्सटेंशन पॉइंट जहां गैस की गाड़ी आती है, वहां केवाईसी कर सकते हैं । उन्होने बताया लोग केवल इसी कार्य के लिए गांव से बाजार आकर अपना बहुमूल्य समय व धन बर्बाद ना करें। उन्होंने कहा कि केवाईसी करने की अंतिम तिथि अभी निकट नहीं आई है, इसलिए लोग शांतिपूर्वक डिजिटल रूप से केवाईसी कर सकते हैं। तथा गैस एजेंसी में घंटों लाइन में लगने से बच सकते हैं तथा अपने अमूल्य समय व धन को बचा सकते हैं मालूम हो आजकल रसोई गैस की केवाईसी कराने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग घंटो केवाईसी कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें