Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट पुलिस ने 21.35 ग्राम स्मैक के साथ शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 11, 2024
पुलिस ने 21.35 ग्राम स्मैक के साथ शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में चलाए गए अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट पुलिस को नानकमत्ता के एक शातिर स्मैक तस्कर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है शनिवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम लोहाघाट के देखुरा के कालिका वन के पास लोहाघाट खेतीखान रोड में लोहाघाट पुलिस टीम व एस ओ जी के द्वारा नानकमत्ता निवासी कुलविंदर सिंह (21) पुत्र मनजीत सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास 21.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एसएचओ ने बताया आरोपी के खिलाफ 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एसएचओ ने बताया पूछताछ में आरोपी ने बताया वह विचई( नानकमत्ता)निवासी बूटा सिंह से यह स्मैक खरीद कर लाया था तथा लोहाघाट व चंपावत के युवाओं को स्मैक बेचा करता था एसएचओ ने बताया आरोपी ने जिन युवकों को स्मैक बेची है उनकी भी तलाश की जा रही है जानकारी के मुताबिक आरोपी कुख्यात स्मैक तस्कर चमकौर सिंह उर्फ चमकी के भाई बूटा सिंह से यह स्मैक खरीद कर लाया था इस समय कुख्यात स्मैक तस्कर चमकौर से उर्फ चमकी स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद है कुल मिलाकर लोहाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, है0 कांस्टेबल सुनील कुमार ,कांस्टेबल अशोक वर्मा (एसओजी )कांस्टेबल अशोक पुरी शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें