Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता और गोविंद पर विश्वास से प्रचंड जीत: राजू गड़कोटी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 25, 2025
भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता और गोविंद पर विश्वास से प्रचंड जीत: राजू गड़कोटी लोहाघाट नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा की प्रचंड जीत पर चुनाव संयोजक राजू गड़कोटी ने क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए कहा है कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता समर्पण और जनता का भाजपा के प्रति आस्था विश्वास और माननीय मुख्यमंत्री के विकासपरक सोच का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद वर्मा को जनपद में एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है. गड़कोटी ने कहा  गोविंद वर्मा एक मिलानसार व्यक्तित्व है जिस कारण जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. गड़कोटी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन होने के साथ-साथ सुनियोजित तरीके से कार्य करने वाला संगठन है जिसका प्रतिफल आज हम सबके बीच देखने को मिला है. उन्होंने कहा क्षेत्रीय जनता द्वारा भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास का प्रतिफल भारतीय जनता पार्टी और  मुख्यमंत्री अवश्य ही उन्हें विकास के रूप में प्रदान करेंगे.अब अवश्य ही हम सब मिलकर लोहाघाट नगर को आदर्श नगर बनाने की परिकल्पना को साकार रूप दे पाएंगे.

जरूरी खबरें