Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग

लोहाघाट:दिगालीचौड़ के रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण परिवार एवं गुरुजनों के प्रति जताया आभा

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट रेंजर ने कार्यवाही का आश्वासन देकर रीता गहतोड़ी को किया बंधन मुक्त।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

रेंजर ने कार्यवाही का आश्वासन देकर रीता गहतोड़ी को किया बंधन मुक्त।

रीता गहतोड़ी की 7 दिन के भीतर बन तस्करों पर कार्रवाई न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी।

लोहाघाट के फोर्ती गांव में देवदार के पेड़ों को काटने के आरोपियों पर कार्यवाही तथा देवदार के पेड़ों के संरक्षण की मांग को लेकर आज रविवार को लोहाघाट की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने चिपको आंदोलन शुरू कर खुद को देवदार के पेड़ से बांध लिया था। मामले की जानकारी मिलते ही लोहाघाट रेंजर एन0डी पांडे फोर्ती के बन सरपंच के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर पांडे के द्वारा रीता गहतोड़ी को आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया तथा आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध करते हुए उन्हें देवदार के पेड़ से बंधन मुक्त किया। रेंजर पांडे ने कहा वन विभाग आरोपियों का जल्द पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करेगा। मामले में रीता गहतोड़ी ने कहा अगर एक हफ्ते के भीतर वन विभाग आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करता है तो वह अपना आंदोलन फिर से शुरू कर देंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा देवदार के पेड़ों के संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाया जाए तथा पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले व काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा देवदार उनकी आत्मा है उन्हें नुकसान पहुंचाने वालो को वह छोड़ेगी नहीं।

जरूरी खबरें