रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन तस्करों पर कार्रवाई की मांग रीता गहतोड़ी का चिपको आंदोलन खुद को बाधा देवदार के पेड़ से।
Laxman Singh Bisht
Sun, May 3, 2026
बन तस्करों पर कार्रवाई की मांग रीता गहतोड़ी का चिपको आंदोलन खुद को बाधा देवदार के पेड़ से।
2 दिन बाद भी फोर्ती के बन तस्करों का नहीं लग पाया पता।

लोहाघाट क्षेत्र में लगातार हो रहे देवदार के पेड़ों के अवैध कटान व बन तस्करों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोहाघाट की सामाजिक कार्यकर्ता व तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने खुद को फोर्ती श्मशान घाट के पास देवदार के पेड़ से बाध कर आज रविवार से चिपको आंदोलन शुरू कर दिया है। 2 दिन पूर्व लोहाघाट की ग्राम सभा फोर्ती में अज्ञात बन तस्करों के द्वारा 4 से 5 देवदार के पेड़ काट डाले थे। 2 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक बन तस्करों का पता नहीं चल पाया। मामले में लोहाघाट क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता और तीलू रोतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने गहरी नाराजगी जताते हुए देवदार के पेड़ों के संरक्षण व बन तस्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिपको आंदोलन शुरू कर दिया है ।आंदोलन के तहत रीता ने खुद को देवदार के पेड़ से बांध लिया है। रीता गहतोड़ी ने बताया आज लोहाघाट क्षेत्र में बन तस्करों के द्वारा जगह-जगह के बहुमूल्य देवदार के पेड़ काटे जा रहे हैं सुखाए जा रहे हैं। पर शासन प्रशासन व वन विभाग के द्वारा बन तस्करों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है ना ही देवदार के पेड़ों के संरक्षण के लिए कड़े नियम बनाए गए। रीता गहतोड़ी ने कहा जब तक बन तस्करों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है उनका चिपको आंदोलन जारी रहेगा। रीता गहतोड़ी ने जिलाधिकारी चंपावत से देवदार के पेड़ों के संरक्षण के लिए कड़े नियम व बन तस्करों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा देवदार लोहाघाट की शान है पर असामाजिक तत्वों के द्वारा अपने फायदे के लिए इन पर बेदर्दी से आरिया चलाई जा रही है। और बन महकमा मूकदर्शक बना बैठा है। उन्होंने कहा वन विभाग के द्वारा ना तो किसी बन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और ना कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा उनकी मांग सिर्फ यही है देवदार के पेड़ों का संरक्षण हो और बन तस्करों पर कड़ी कार्रवाई। अन्यथा उनका चिपको आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। मामले में लोहाघाट रेंजर एन0डी0 पांडे ने बताया बन विभाग के द्वारा फोर्ती के जंगल मे कटी लकड़ी को कब्जे मे लेकर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है कहा आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही लोगों ने कहा अराजक तत्व पेड़ों को खुलेआम काट व सुखा रहे है। पूर्व में भी लोहाघाट नगर क्षेत्र के भेड़खान तथा सुई, पाटन आदि क्षेत्र में खुलेआम देवदार के पेड़ काटे गए पर आज तक किसी पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई लोगों ने रीता गहतोड़ी के आंदोलन को उचित बताते हुए समर्थन दिया।