Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

सूचना

: लोहाघाट:रोडवेज कर्मियों ने महिला वरिष्ठ लिपिक पर अभद्रता करने का लगाया आरोप एजीएम से करी शिकायत  

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 26, 2024
रोडवेज कर्मियों ने महिला वरिष्ठ लिपिक पर अभद्रता करने का लगाया आरोप एजीएम से करी शिकायत उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में तैनात वरिष्ठ लिपिक हेमलता पांडे पर रोडवेज कर्मियों ने अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रभारी सहायक महाप्रबंधक को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग करी है वही स्टेशन प्रभारी मंजू जोशी ने वरिष्ठ लिपिक हेमलता पांडे पर आरोप लगाते हुए बताया कि वरिष्ठ लिपिक समय से ड्यूटी पर नहीं आती है तथा समय से पहले ड्यूटी छोड़कर चली जाती है उन्होंने बताया जब उन्होंने हेमलता पांडे से इस बात पर जवाब मांगा तो उनके द्वारा उनके साथ अभद्रता करी गई जिसका वीडियो उनके द्वारा बनाया गया है वहीं रोडवेज कर्मियों मे वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ काफी आक्रोश है शिकायती पत्र में उन्होंने एजीएम से वरिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण करने की मांग करते हुए कहा कि वह ऐसे माहौल में कार्य नहीं कर सकते हैं आए दिन वरिष्ठ लिपिक उनके साथ अभद्रता करती है उन्होंने कहा या तो उन लोगो का स्थानांतरण कर दिया जाए या वरिष्ठ लिपिक को अन्यत्र भेजा जाए वही रोड़वेज कर्मियो ने कहा इस मामले की शिकायत वे डीएम और एसडीएम से भी करेंगे वही रोडवेज कर्मियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रभारी सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया वरिष्ठ लिपिक को पत्र लिखकर 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं स्पष्टीकरण ना देने पर मामला उच्चधिकारियों के पास भेजने की चेतावनी दी गई है एजीएम गौतम ने कहा मामले की जांच करी जाएगी जाच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वहीं वरिष्ठ लिपिक हेमलता पांडे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया उन्होंने कहा उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है वहीं उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेशन प्रभारी मंजू जोशी से बहस करती नजर आ रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें