Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी ने परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को नई बसें देने की मुख्यमंत्री से की मांग 

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी ने परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को नई बसें देने की मुख्यमंत्री से की मांग परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो की बसें जगह-जगह खराब होने के कारण उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को संबोधित ज्ञापन देते हुए लोहाघाट डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है.राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने अपने मांग पत्र में कहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो में संचालित बसे अत्यंत पुरानी होने के कारण अपने किलोमीटर से ज्यादा चलने के साथ-साथ वर्तमान में उनके मरम्मत हेतु उपयोग होने वाले उपकरणों की रोडवेज में उपलब्धता न होने के कारण समय-समय पर यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़ी हो जा रही है जिससे यात्रियों को फजियत हो रही है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. गड़कोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया है कि परिवहन निगम लोहाघाट डिपों को नई बसें उपलब्ध कराते हुए अपनी समय सीमा पार कर चुकी बसों को चलन से बाहर करना जनहित में होगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें