Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

: लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री/मनोज गर्ग बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष/कीर्ति संभालेंगे जिला उपाध्यक्ष का पद

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 12, 2024
राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने  उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री लोहाघाट के प्रतिष्ठित व्यापारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल चंपावत का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया किया है तथा लोहाघाट नगर से बरिस्ट व्यापारी मनोज गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कीर्ति बगौली को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश जोशी एवं जिला महामंत्री कमलेश राय ने बताया कि युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी, मनोज गर्ग व कीर्ति बगोली की नेतृत्व क्षमता, कार्य कुशलता एवं व्यापार संघ के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें संगठन मे दायित्व दिया गया है.ज्ञात हो गड़कोटी छात्र जीवन से ही अत्यंत संघर्षशील एवं समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए सदैव समाज एवं जन सरोकार के मुद्दों को समय-समय पर उचित बच्चों पर लाकर उनके समाधान के लिए संघर्षशील रहे हैं. तो वही कीर्ति बगोली व मनोज गर्ग हमेशा व्यापारी हितों व समाज के लिए कार्य करते आए है तीनो व्यापारी नेताओ ने  संगठन का पदाधिकारी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे सदैव ब्यापारियो ,समाज एवं जन सरोकार के मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे.वही तीनों ब्यापारियो के मनोनयन पर लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,महामंत्री विवेक ओली ,प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी ,कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल ,राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी ,दीपक गड़कोटी ,दीपक मुरारी, सुमित भट्ट सहित व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है.

जरूरी खबरें