Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण

लोहाघाट में स्लाटर हाउस बनकर तैयार ईटीपी प्लांट निर्माण के बाद संचालन शुरू।

चंपावत:उमेश जोशी की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक डीएम को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्णागिरि मेले में वाहन पार्किंग संचालकों में लगे अनियमितता के आरोप अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन।

चंपावत:74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरी

: लोहाघाट:मांग पूरी न होने पर 17 मई से आंदोलन करेगा लोहाघाट छात्र संघ कुलपति को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
मांग पूरी न होने पर 17 मई से आंदोलन करेगा छात्र संघ कुलपति को भेजा ज्ञापन शोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उबाल आ गया है लोहाघाट महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में हो रही लगातार गड़बड़ व अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारीयो व छात्र-छात्राओं ने आक्रोश जताते हुए कुलपति के नाम प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता को ज्ञापन दिया एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने कहा लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फीस जमा कर दी गई थी लेकिन विश्वविद्यालय के सिस्टम में दोबारा फीस भरने को दिखाया जा रहा है इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने जिस विषय की परीक्षा दी थी अंक तालिका मे वह विषय में न दिखाकर दूसरा विषय दिखाया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया है उन्होंने बताया जो छात्र-छात्राएं छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हैं उनकी प्रथम सेमेस्टर से लेकर पंचम सेमेस्टर की अंक तालिका ठीक नहीं की गई है पुजारी ने कहा कई बार अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य अधिकारी को सूचित किया गया पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है विश्वविद्यालय की इस कार्यप्रणाली से छात्र-छात्रा का भविष्य अधर में लटक गया है वहीं प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने कहा उन्होंने समस्या के बारे में विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया है वहीं छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर गुरुवार 16 मई तक छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छात्र संघ 17 मई से आंदोलन शुरू कर देगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की होगी इस दौरान साहिल अधिकारी, मनीष बिष्ट, नीरज सकटा, भुवन जोशी, पंकज जोशी, रोबिन मेहता, राहुल कुमार, योगेश महर आदि उपस्थित रहे

जरूरी खबरें