: लोहाघाट:चाय वाले ने फिर प्रधानमंत्री मोदी को मायावती आश्रम आने का भेजा न्योता
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 2, 2024
चाय वाले ने फिर प्रधानमंत्री मोदी को मायावती आश्रम आने का भेजा न्योता
लोहाघाट नगर के गैस गोदाम के पास जय मां बाराही टी स्टाल के स्वामी मदन खोलिया ने एक बार फिर पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोहाघाट के प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली अद्वैत आश्रम मायावती आने का न्योता भेजा है साथ ही पत्र में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी है मालूम हो चाय विक्रेता मदन खोलिया के द्वारा पूर्व में भी पीएम मोदी को लोहाघाट आने का न्योता दिया था
जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार भी किया था और लोहाघाट में प्रधानमंत्री मोदी के आने की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते अचानक पीएम मोदी का लोहाघाट दौरा स्थगित हो गया था वही चाय विक्रेता मदन खोलिया ने बताया एक बार फिर से पीएम मोदी को मायावती आश्रम आने का न्योता दिया है उन्हें पूरा विश्वास है प्रधानमंत्री मोदी उनके न्योते को जरूर स्वीकार कर मायावती आश्रम आएंगे मदन ने बताया वह लगातार प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजते हैं और पीएम मोदी की ओर से भी उनके पत्रों का बराबर जवाब आता है मदन खोलिया ने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है आज विश्व पटल में भारत की अलग छवि बनी है और आने वाले इन पांच सालों में पीएम मोदी देश को और नई बुलंदियों में ले जाएंगे उन्होंने कहा जब पीएम मोदी लोहाघाट के मायावती आश्रम आएंगे
वह उनके जीवन का सबसे अनमोल व कीमती पल होगा और पीएम मोदी के आने से लोहाघाट को एक नई पहचान मिलेगी उन्होंने कहा वह सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के दर्शन कर अपनी दुकान का संचालन शुरू करते हैं