Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: लोहाघाट:8 और 9 दिसंबर को प्रदेश में बदलेगा का मौसम का मिजाज उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बने आसार पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 7, 2024
8 और 9 दिसंबर को प्रदेश में बदलेगा का मौसम का मिजाज उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बने आसार पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ेगी ठंड कुमाऊं /गढ़वाल के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, प्रदेश के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में रविवार 8 और 9 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से जहां सूबे के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना बन रही है। उम्मीद है की लम्बे समय से पहाड़ों में चले आ रहे सूखे और बर्फबारी बिन काले पड़ गई हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओ को यह पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से बर्फ से सफेद कर देगा, सीमांत उच्च हिमालय क्षेत्रो के आसमान में दोपहर बाद बादल अपना डेरा डालना शुरू कर चुके है मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने जहां उच्च हिमालई क्षेत्रों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। वहीं मौसम के इस बदले मिजाज से पूरे प्रदेश में उच्च हिमालई क्षेत्रों से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से सर्दी और ठिठुरन बढ़ सकती है, इस बार आठ और नौ दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। 10 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ सकती है।

जरूरी खबरें