Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण

लोहाघाट में स्लाटर हाउस बनकर तैयार ईटीपी प्लांट निर्माण के बाद संचालन शुरू।

चंपावत:उमेश जोशी की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक डीएम को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्णागिरि मेले में वाहन पार्किंग संचालकों में लगे अनियमितता के आरोप अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन।

चंपावत:74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरी

: लोहाघाट:बोबी पवार ने सुनी बेरोजगार युवाओं की समस्याएं कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, May 18, 2024
बोबी पवार ने सुनी बेरोजगार युवाओं की समस्याएं कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी उत्तराखंड बेरोजगार संगठन प्रदेश अध्यक्ष व नकल विरोधी आंदोलन के जनक बोबी पवार अपने कुमाऊं दौरे के दौरान शनिवार को लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया लोहाघाट के रामलीला मंच में संगठन के कुमाऊं प्रभारी भूपेंद्र कोरंगा की अध्यक्षता व दीपक बिष्ट के संचालन में बोबी पवार ने युवाओं के साथ बैठक कर युवाओं की विभिन्न समस्याओं को सुना वही युवाओं ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से पवार के सम्मुख रखा युवाओं ने कहा सरकार ने जो नकल विरोधी कानून बनाया है वह बोबी पवार के आंदोलन की देन है युवाओं के आंदोलन के आगे सरकार झुकी और नकल विरोधी कानून बनाना पड़ा वही बोबी पवार ने कहा उनका संघर्ष प्रदेश के युवाओं के सहयोग से आज भी जारी है युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी उन्होंने कहा आज युवाओं के आंदोलन की वजह से ही आंदोलन के बाद हुई भरती परीक्षाओं में प्रदेश के दूर-दूर क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चे भी सरकारी नौकरियों में चयनित हुए [caption id="attachment_19310" align="alignnone" width="300"] उन्होंने कहा उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में अब बेरोजगार संगठन की कार्यकारिणी गठित की जाएगी जिनके माध्यम से युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा पवार ने कहा उत्तराखंड बने 24 साल हो गए हैं पर किसी भी सरकार ने युवाओं व प्रदेश का ध्यान नहीं रखा सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा लेकिन अब उत्तराखंड का युवा जाग गया है पवार ने कहा आज भी देहरादून में युवा भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने में बैठे हैं पर सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेग रही है पवार ने कहा अभी तो प्रदेश की कई समस्याओं को लेकर आंदोलन बाकी हैं अभी तो लड़ाई की शुरुआत है जंग अभी बाकी है भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी उन्होंने कहा प्रदेश का हर युवा बोबी पवार है[/caption] [caption id="attachment_19311" align="alignnone" width="300"]
वहीं पवार ने प्रदेश के सभी युवाओं व अभिभावकों को अपना बहुमूल्य सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया वही पवार के लोहाघाट दौरे पर खुफिया तंत्र सक्रिय रहा इस दौरान संगठन के कुमाऊं प्रभारी भूपेंद्र कोरंगा,पवन भट्ट ,दीपक बिष्ट, कार्तिक , रोहित कुमार, जितेंद्र अधिकारी ,जगदीश सिंह ,नमन देव, अमित कुमार ,अक्षय गोरखा ,राहुल आर्य ,दीपक कुमार, रोहित,जतिन कुमार, करन कुमार, मुकुल सिंह , सहित कई युवा मौजूद रहे[/caption]

जरूरी खबरें